फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अंग्रेजी के पेपर में 729 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

अंग्रेजी के पेपर में 729 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Fri, 15 Feb 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी के पेपर में 729 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
बागपत। जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की अंग्रेजी और वाणिज्य वर्ग के छात्रों की एग्जाम हुआ। इसमें 800 अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में 17607 परीक्षार्थियों में से 16807 उपस्थित रहे। संवेदनशील और अंति संवेदनशील केंद्रों पर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दल ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार को सभी केंद्रों पर हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। इसमें 15923 परीक्षार्थियों में से 15194 उपस्थित रहे और 729 ने परीक्षा छोड़ी। प्रथम पाली इंटर की वाणिज्य वर्ग की बहीखाता तथा लेखाशास्त्र की परीक्षा हुई, इसमें पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 605 में से 585 उपस्थित रहे और 20 अनुपस्थित रहे। कृषि वनस्पति विज्ञान में 189 में से 165 उपस्थित और 24 अनुपस्थित, कृषि अर्थशास्त्र में 84 पंजीकृत थे, सभी उपस्थित रहे। एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण में 16 पंजीकृत थे, सभी उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का गृह विज्ञान की एग्जाम हुआ। इसमें 790 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 763 उपस्थित रहे और 27 अनुपस्थित। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा हुई है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दल ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जगह शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। केंद्र व्यवस्था, पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी पेपर शीट का सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed