फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिलाना कलस्टर के आठ गांवों में हुए विकास कार्यो का होगा सत्यापन

सिलाना कलस्टर के आठ गांवों में हुए विकास कार्यो का होगा सत्यापन

Mon, 11 Feb 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सिलाना कलस्टर के आठ गांवों में हुए विकास कार्यो का होगा सत्यापन
बागपत। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत सिलाना क्लस्टर के आठ गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों को सत्यापन किया जाएगा। डीएम ने इसके लिए अफसरों को जिम्मेदारी दी है। निर्देश दिए है कि कार्यालय या मौके पर मिलने वाली शिकायतों का अधिकारी संज्ञान लेंगे। जल्द अपनी रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर छपरौली और बड़ौत ब्लॉक के बासौली, बरवाला, चांदनहेड़ी, हालपुर, शेरपुर लुहारा, सिलाना और मुकंदपुर गांवों का चयन श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत किया गया है। सिलाना को क्लस्टर बनाया गया। गांवों को विकसित कराने के लिए खेल का मैदान, पार्क, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, जॉगिंग ट्रैक, राजकीय बीज भंडार, स्कूलों का उच्चीकरण सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने सिलाना कलस्टर के के आठों गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों का सत्यापन के लिए एक समिति बनाई है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। डीएम ने निर्देशित किया समय पर अपनी जांच पूरी कर आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। परियोजना निदेशक एमएल पटेल को परियोजनाओं की ग्रामवार सूची समितियों को उपलब्ध कराएंगे। समिति का सहयोग कार्यदायी संस्था के कार्यालयध्यक्ष द्वारा परियोजनाओं से संबंधित अभिलेख, माप पुस्तिका, प्राक्कलन संबंधित अवर अभियंता, सहायक अभियंता करेंगे। समिति के अधिकारी कार्यालय या मौके पर मिलने वाली शिकायतों का भी संज्ञान लेंगे। डीएम ने जल्द जांच पूरी कर कार्यालय को आख्या पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


गांव और नामित अधिकारी
बागपत। बासौली, बरवाला के लोनिवि के अधिशासी अभियंता, भूमि संरक्षण अधिकारी, चांदनहेड़ी, हलालपुर का नलकूप खंड पश्चिम बागपत के अधिशासी अभियंता, जिला कृषि अधिकारी, शेरपुर, लुहारा का जल निगम के अधिशासी अभियंता, सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबंधक, सहकारी समितियां, सिलाना, मुकंदपुर का सिंचाई खंड बड़ौत के अधिशासी अभियंता, आचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्था बड़ौत को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed