फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाल मजदूरी कराने पर डीपीआरओ को भेजा नोटिस

बाल मजदूरी कराने पर डीपीआरओ को भेजा नोटिस

Sun, 23 Dec 2018 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बाल मजदूरी कराने पर डीपीआरओ को भेजा नोटिस

विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत राज्य विभाग की ओर से चलाए गए स्वच्छता रथ पर बाल मजदूरी कराने पर डीपीआरओ को सीडब्ल्यूसी ने नोटिस जारी किया। गाड़ी संचालक, डीपीआरओ विभाग से जिला समन्वयक और बच्चे के परिवार के लोग न्यायपीठ में पेश हुए। सख्त हिदायत देकर बच्चे को परिवार को सौंपा। जांच कराई जा रही है कि किसने मजदूरी कराई।

गांव के लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए जिला पंचायत राज विभाग की ओर से स्वच्छता रथ को रवाना किया। वाहन में एक बच्चे से मजदूरी कराई। इसकी शिकायत सीडब्ल्यूसी से की। इसके बाद न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने डीपीआरओ को नोटिस जारी कर बच्चे को परिवार को न्यायपीठ में पेश होने के निर्देश दिए । राजीव यादव ने बताया कि शनिवार को परिवार के लोग बच्चे के साथ न्यायपीठ में पेश हुए। यहां पर उन्होंने अपना पक्ष रखा। चेतावनी दी दोबारा से बच्चे से मजदूरी कराई तो कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से गाड़ी मालिक मनोज श्रीवास्तव, डीपीआरओ विभाग से जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल और बच्चे के परिवार के लोग सीडब्ल्यूसी में पेश हुए। उन्होंने अपना पक्ष रक्षा। उन्होंने बताया कि प्रकरण विचाराधीन रखा। जांच कराई जा रही है कि मजदूरी किसने कराई। उधर, जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल ने बताया कि किसी भी तरह की मजदूरी नहीं कराई । बच्चे के आपसी विवाद के कारण शिकायत की। विभाग का इसमें कोई भी दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed