फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरकार की योजना और उन्नत कृषि की दी जानकारी

सरकार की योजना और उन्नत कृषि की दी जानकारी

Sun, 16 Dec 2018 01:19 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
सरकार की योजना और उन्नत कृषि की दी जानकारी
बागपत। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने मुकंदपुर गांव में आयोजित हुई किसान पाठशाला में कृषकों को सरकार की योजना और उन्नत कृषि के बारे में बताया। उन्होंने कहा बीज शोधन कर फसलों की बुआई करना चाहिए। इस विधि से कृषकों को ज्यादा लाभ मिलेगा, क्योंकि शुरूआत दिनों में ही कीट ओर रोग पौधों को जकड़ लेते हैं। इससे कृषकों को नुकसान होता है। बीज का शोधन करने पर किसानों को पेस्टीसाइड की बचत होती है। ज्यादा उत्पादन मिलता है। वहीं बुआई के 25 दिन बाद सिंचाई करनी चाहिए। अगर किसान इस समय को निकाल देते हैं तो 40 से 45 प्रतिशत फसल उत्पादन कम होता है। बताया कि कतारबद्ध तरीके से गेहूं की बुआई करनी चाहिए। इससे सही मात्रा में पौधे को पोषक तत्व मिलते हैं। वहीं खाद का छिड़काव भी कतारबद्ध तरीके से करना चाहिए। सरकार की योजनाओं से भी अवगत कराया गया। इसमें बिजेंद्र, करण सिंह, सत्येंद्र, ओमपाल, मदन पाल, सुल्तान, ओमबीर, राजेंद्र, संजय समेत लगभग 70 किसान पाठशाला में मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed