फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षक से रिश्वत लेने वाला स्टेनो निलंबित

शिक्षक से रिश्वत लेने वाला स्टेनो निलंबित

Sun, 16 Dec 2018 01:15 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक से रिश्वत लेने वाला स्टेनो निलंबित
बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र के स्टेनो विनोद मसीह को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निलंबित कर दिया। पांच दिन पहले एंटी करप्शन विभाग की टीम ने स्टेनो को शिक्षक से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।
विज्ञापन

छपरौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के सहायक अध्यापक सोमित बिश्नोई से बीएसए के स्टेनो विनोद मसीह ने गैर हाजिरी कटवाने के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी । शिक्षक ने एंटी करप्शन विभाग मेरठ में शिकायत की। 11 दिसंबर को एंटी करप्शन टीम ने विकास भवन के पास से स्टेनो को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया । टीम प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने स्टेनो के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बीएसए ने स्टेनो के निलंबन की संस्तुति कर संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी को रिपोर्ट भेजी। मामले को गंभीरता से लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने रिश्वत लेने वाले स्टेनो को निलंबित किया। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि जेडी ने स्टेनो को निलंबित किया। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन


स्टेनो के भाई ने पीड़ित शिक्षक के विद्यालय से मांगी सूचना
बागपत। आरोपी स्टेनो विनोद मसीह के भाई के संजीव कुमार निवासी औसिक्का ने जन सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत पीड़ित सोमित बिश्नोई सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय नंबर एक छपरौली के स्कूल पत्र व्यवहार, अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर की नवंबर और दिसंबर माह की प्रति हस्ताक्षरित छाया प्रति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेनो को बचाने का आरोप
बागपत। पीड़ित शिक्षक सोमित बिश्नोई ने बताया कि बीएसए के स्टेनो विनोद मसीह को रिश्वत लेते पकड़वाने के बाद विभाग के कुछ लोग स्टेनो को बचाने में लगे हैं। स्टेनो के भाई संजीव कुमार ने उसके विद्यालय से जो सूचनाएं मांगी है, उनका कोई औचित्य नहीं है। सूचना तीस दिन में देनी होती है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी छपरौली अजय कुमार पर 24 घंटे में सूचना देने का दबाव बनाया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को सूचना भेजी।


किसी पर दबाव नहीं बनाया
बागपत। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को सूचना देने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया। स्टेनो के भाई ने सूचना मांगी है। उन्हें सूचना देनी पड़ेगी। पीड़ित शिक्षक का पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed