{"_id":"5c12b53042c7925d8435e361","slug":"91544729904-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य रक्षक बहाली को लेकर संकल्प यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य रक्षक बहाली को लेकर संकल्प यात्रा निकाली
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने जन स्वास्थ्य रक्षक बहाली पर अंतिम निर्णय लिए जाने के लिए संकल्प यात्रा निकाली। कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजपाल सिंह नेतृत्व मेें एसपी दफ्तर से संकल्प यात्रा शुरू हुई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते कलक्ट्रेट में समाप्त हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में केंद्र की विजेल हेल्थ गाइड स्कीम में प्रदेश के गांव-गांव में मानदेय कर्मी के रूप में कार्य कर चुके राज्य के 87 हजार पांच सौ पूर्ववर्ती जन स्वास्थ्य रक्षकों और स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बहाली के मामले में संगठन वर्षों से आंदोलन कर रहा है। मई माह में शासन की ओर से मिली सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद परिवार कल्याण महानिदेशालय द्वारा हाल ही में राज्य के विभिन्न जिलों सहित बागपत में भी जनस्वास्थ्य रक्षकों का ग्राउंड सर्वे कराया । इसमें उनकी संख्या व उनके कार्य करने की आयु सीमा आदि पर मुख्य चिकित्साधिकारियों से सूचनाएं मांगी गई। ढाई माह की मशक्कत के बाद जन स्वास्थ्य रक्षकों का ग्राउंड सर्वे कार्य अब पूरा हो गया है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने शासन को सारी सूचनाएं भेज दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को सौंपा। इसमें सुभाष कुमार, संजीव कुमार, तेजपाल सिंह, विजयपाल, अरविंद, राजेंद्र सिंह, संजू आदि रहे।