{"_id":"5bccd14cbdec22695c1f53fb","slug":"91540149580-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में जल भराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी रहा। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने धरने में पहुंचकर लोगों की समस्या सुनी। वक्ताओं ने कहा कि गांव के लोग वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। जल भराव के कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। गांव में मच्छरों की भरमार है लेकिन प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं किया। धरने पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भाईचारा बनाकर रखे। झगड़ा करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। इसके लिए वे अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराएंगे। उन्होंने पलड़ी मार्ग पर पहुंचकर जलभराव की समस्या भी देखी और कहा कि समस्या गंभीर है। रामछैल, प्रधान नरेंद्र अहलावत, राजकुमार, ओमकार सिंह, जयपाल, राज सिंह, विनोद राणा, संजू, ओमबीर, सुरेंद्र सिंह, राजबीर, राजेंद्र, रामचंद्र, जगबीर, किरण पाल गिरि, श्याम सिंह, अशोक, तेजपाल, सुभाष, निरंकार, बिट्टू आदि रहे।
फरार आरोपियों को नहीं पकड़ रही पुलिस
दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में 19 अक्तूबर को धरने पर बैठे लोगों पर गांव के ही पांच लोगों ने हमला बोल दिया था। बंदूक से फायरिंग भी की थी। इस मामले में प्रधान नरेंद्र अहलावत ने मनोज, सागर, रविंद्र, सुधीर, चिराग के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मनोज व सागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।