{"_id":"5ba2a5c8867a557ec31fb1fa","slug":"91537385928-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम पर ताजिया निकालने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम पर ताजिया निकालने की तैयारी शुरू
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर में 21 सितंबर को होने वाले मोहर्रम को देखकर अखाड़ों के सदस्यों ने ताजिया बनाकर उसे अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
फूंस वाली मस्जिद के पीछे से निकलने वाले जहाज वाले अखाड़े के खलीफा शौकत सलीम और इकराम ने बताया कि इस वर्ष भी हमारे अखाड़े की ओर से नगर में ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा, इसकी हमने पूरी तैयारी कर ली है और ताजिया का अखाड़ा निकलने का जो हमारा रूट होगा, वह हमने पुलिस प्रशासन को लिखकर दे दिया है, इसके लिए हमें परमिशन भी मिल चुकी है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी गणेश चतुर्थी के चलते मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक ढंग से निकालने की पूरी तैयारी कर ली है। इंस्पेक्टर बड़ौत बीएस सिरोही ने ताजिया निकलने वाले रास्तों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों को हटवाने के आदेश विद्युत विभाग के जेई रवि कुमार को दिए और टीवी केबल नेटवर्क के संचालक वीरेश तोमर को भी उन रास्तों के ऊपर से गुजर रही लाइनों को तुरंत हटाने को कहा है। पिछले वर्ष को देखते हुए इस वर्ष थाने वाला अखाड़ा जुलूस में भाग नहीं ले रहा है। अखाड़े के दो खलीफा के आपसी विवाद के चलते शायद ऐसा निर्णय लिया।
वहीं जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती फुरकान ने बताया कि मोहर्रम के दिन ताजिया निकालना, ढोल बजाकर नाच कूद करना कतई जायज नहीं है। मोहर्रम की 10 तारीख मुसलमानों के लिए रंजो गम का दिन है। इसी दिन हमारे पैगंबर के खानदान को जालिमों द्वारा शहीद कर दिया गया था। कुछ मुसलमानों को इस दिन के बारे में जानकारी ना होने के अभाव में यह ताजिया निकाला जाता है जो कि कतई गलत है। मरकजी मस्जिद के इमाम मौलाना आरिफ उल हक भी इसी बात से इत्तेफाक रखते हैं कि मुसलमानों को इन चीजों से दूर रहना चाहिए।