{"_id":"5b86fadb42c7924675343742","slug":"91535572699-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने खेल दिवस कार्यक्रम में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने खेल दिवस कार्यक्रम में दिखाया दमखम
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर की शिक्षण संस्थाओं ने बुधवार को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर खेल दिवस का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने दमखम के साथ भाग लिया। इस दौरान विजेताओं को सम्मानित किया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें खेल दिवस समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने बच्चों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जीवन के बारे मेें बताया। प्रतियोगिता मेें छात्रों ने रस्सा कस्सी सहित अन्य खेलों मेें जमकर जोर अजमाईश की। विजेताओं को सम्मानित किया। माउंट लिटरा स्कूल मेें चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, ऋषभ जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने खेल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को चेयरमैन ने सम्मानित किया। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इसमें अंजलि शर्मा, अंकुर, विक्की, राबिन, मोनिका, गीतू, रविंद्र पंवार आदि रहे।
इंडियन इंटर कॉलेज मेें डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य व देवेंद्र आर्य ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ किया और बच्चों को मेजर ध्यानचंद के बारे मेें जानकारी दी। इस अवसर पर बालिकाओं की आयोजित खोखो प्रतियोगिताओं में ग्रीन हाउस की टीम ने ब्लू हाउस की टीम को हराकर मैच जीता। विजेता टीम की बालिकाओं को डायरेक्टर ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।