फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वेद की मान्यता की जानकारी दी

वेद की मान्यता की जानकारी दी

Tue, 28 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
वेद की मान्यता की जानकारी दी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आर्य समाज के तत्वावधान मेें चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिन डिवाइन ग्लोबल एकेडमी और अर्जुन पुरम में अश्वनी तोमर के आवास पर यज्ञ और भजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने लोगों को वेद की मान्यता के बारे में बताया।

दोनों स्थानों पर ब्रह्मा ओमपाल शास्त्री रहे। उन्होंने यज्ञ के बाद ईश्वर स्तुति व प्रार्थना व उपासना पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आचार्य संजय ने आर्य समाज वेद एवं वेद की मान्यताओं पर प्रकाश डाला, कहा कि जैसे सूर्य के उदय होने पर अंधकार समाप्त हो जाता है, जैसे सूर्य की किरणें गंदगी को खींच लेती है और रोगाणुओं का नाश हो जाता है, उसी प्रकार आर्य समाज की विचार धारा जिससे छू लेती है, उसके जीवन मेें अज्ञान और अंधकार दूर हो जाता है। एक मां आने बच्चों का पिता से परिचय कराती है, इसलिए वेद हमारी माता पिता अर्थात परमात्मा से कराती है, इसलिए वैदिक विचार धार को बिना अपनाएं दुखों से नहीं बचा जा सकता। इस मौके पर चौधरी चरण और ओमप्रकाश, श्रीपाल ने भजनों की प्रस्तुति की। संचालन प्रीतम सिंह और डॉ ओमवीर सिंह ने किया। इसमें देवेंद्र, केके त्यागी, संदीप दहिया, रामकिशन, राम मेहर सिंह, हरवीर सिंह, अगिरस मुनि, विनोद भारद्वाज, जसवीर मलिक, ऋतिक आर्य, अश्वनी तोमर, राजकुमार आर्य, ओमपाल मलिक, मोहनपाल, कृष्ण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed