{"_id":"5b68a1f14f1c1bac7d8b6c2a","slug":"91533583857-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया डौला बिजली घर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया डौला बिजली घर पर हंगामा
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। क्षेत्र के डौला गांव में दो दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने गांव स्थित बिजलीघर पहुंचकर नारेबाजी कर हंगामा किया। लोगों ने कहा कि बिजली न आने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं के चारे की किल्लत हो रही है, वहीं पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। गर्मी के कारण घरों के बाहर और छतों पर सोने को विवश होना पड़ रहा है। इसकी शिकायत बिजलीघर में कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। सोमवार को ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इसमें राजकुमार राणा, संजीव राणा, प्रदीप, हरपाल सिंह, बिजेन्द्र सिंह, गोपाल, अरुण, नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन