फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांवड़ मेेले के दौरान बारिश का अलर्ट

कांवड़ मेेले के दौरान बारिश का अलर्ट

Sat, 04 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ मेेले के दौरान बारिश का अलर्ट
कांवड़ मेेले के दौरान बारिश का अलर्ट
विज्ञापन

बागपत। इस कार कांवड़ यात्रा पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने जिले में 6 से 9 अगस्त तक लगातार भारी बारिश की घोषणा की है। जिसको देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया गया है।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के आगे बढने का सिलसिला जारी है। हरियाणा और राजस्थान के कांवड़िए गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ता है। यदि चार दिनों तक भारी बारिश हुई तो कांवड़ियों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। पुरा महादेव जाने वाले कांवडिय़ों को गल्हैता के पास वन क्षेत्र से जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ेगा। रास्ता कच्चा होने के कारण बारिश में खराब हो जाएगा। यहां पर रात्रि के समय में भी लाइट की कोई व्यवस्था नहीं रहेगी।
विज्ञापन

------------------
कांवडिय़ों की सुरक्षा के लिए चार अस्थायी चौकियां
बागपत। एतिहासिक पुरा मेल की तैयारियां चल रही हैं। यहां पहुंचने वाले कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर मंदिर के लिए निकल चुके हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस ने कांवड़ मार्ग पर चार अस्थायी पुलिस चौकी बनाई है। सात स्थायी चौकी समेत अब 11 चौकियों से पहरेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को सुचारू तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर सात पुलिस चौकियां थी, लेकिन चार अस्थायी चौकी बनाई गई है। अस्थायी पुलिस चौकी शेखपुरा, शाहजहांपुरा, चिरचिटा और कैड़वा में बनाई गई है। चिरचिटा में पीएसी रहेगी, जबकि अन्य चौकियों पर पीएसी तैनात की जाएगी। स्थायी पुलिस चौकी बरनावा, सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, डौला, औद्योगिक क्षेत्र, निवाड़ा, सरूरपुर, दाहा, डूंडाहेड़ा, पुलिस चौकी पाठशाला और बामनौली में पुलिस बढ़ाई गई है। दाहा में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed