{"_id":"5b54dc864f1c1bee748b563b","slug":"91532288134-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किसान की मौत
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)।
टांडा-छपरौली मार्ग पर बिजलीघर के पास सड़क हादसे में किसान की मात हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा। परिजनों ने थाने में वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी।
कूड़ी गांव निवासी संजय पुत्र वेद सिंह खेती बाड़ी करता था। शनिवार को वह छपरौली में किसी काम से आया । रात में करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था। जब वह टांडा-छपरौली मार्ग पर बिजलीघर के पास पहुंचा तो कोई वाहन टक्कर मार कर भाग गया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में भेजा। हादसे की सूचना पर परिजन थाने पहुंचे और वाहन के खिलाफ तहरीर दी। मृतक के एक बेटा और दो बेटी हैं। पति की मौत पर पत्नी का रोते-रोकर बुरा हाल है। उसकी मौत से गांव में शोक छा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। इंस्पेक्टर छपरौली विजय कुमार सिंह ने बताया टक्कर मारकर भागे वाहन की तलाश की जा रही है।