{"_id":"5b4668d64f1c1b9d288b5e05","slug":"91531341014-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया गया, जिसके तहत एक जागरूकता रैली निकाली। एसीएमओ डॉ. भुजवीर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सीएचसी पर सम्पन्न हुई। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक आस मोहम्मद त्यागी और सुधीर कुमार ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत निकाली गई जागरूकता रैली में विवाह की उम्र बढ़ाना, बच्चे के जन्म में अंतर, परिवार नियोजना में पुरुषों की भागीदारी के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ. विजय कुमार, डॉ. श्रवण गोस्वामी, सोहनवीरी देवी, रजनी का सहयोग रहा।
जनसंख्या दिवस पर कॉलेज में हुई प्रतियोगिताएं
बागपत। विश्व जनसंख्या दिवस पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार और ऑडिटर जयपाल प्रधान, धारा सिंह चौहान ने किया। वक्ताओं ने बढ़ती जनसंख्या से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योति यादव प्रथम, शीतल भाटी द्वितीय, ज्योति विकल तृतीय रही। स्लोगन में आरिफ प्रथम, अनुपम द्वितीय, पारुल शर्मा तृतीय रही। कविता में अर्चना प्रथम, रोमा द्वितीय रही। भाषण में तुषार भारद्वाज ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय और शैफाली शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। डॉ. प्रदीप ढाका, सीमा तोमर, मनोज चौहान, अंजली चौहान, जगत सिंह, पूजा रानी मौजूद रही।