{"_id":"5b4666fc4f1c1b54238b5cfa","slug":"91531340540-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई न करने पर ईंट भट्ठा मजदूरों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई न करने पर ईंट भट्ठा मजदूरों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बागपत। ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारियों पर भट्ठा मालिकों का साथ देने और जबरन बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप लगाया। कार्रवाई न करने पर 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार आजाद ने कहा कि मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है। श्रम विभाग भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दें रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि 20 मई की बैठक का नतीजा भी ढाक के तीन पात रहा। उनकी मनमानी जोरशोर से चल रही है। मजदूरों का शोषण बदस्तूर जारी है। मांग रखी भट्ठा मालिकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाए, तभी मजदूरों के शोषण पर अंकुश लग सकेगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह 17 जुलाई से अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इसमें राज सिंह, ओमप्रकाश, कृष्णपाल, सुरेश पाल, राजपाल, रामजन, पप्पू, सुनील, श्रीनिवास, सुंदर, जयवीर, राजवीर, ओम सिंह, सहदेव आदि रहे।