फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कब्जा हटाने के लिए रविवार तक की मोहलत

कब्जा हटाने के लिए रविवार तक की मोहलत

Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कब्जा हटाने के लिए रविवार तक की मोहलत
कब्जा हटाने के लिए रविवार तक की मोहलत
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। यमुना के खादर में धारानगर की सात एकड़ जमीन के मालिकाना हक के मामले में दोनों प्रदेशों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। विवादित जमीन पर झोपड़ियां डालकर रह रहे लोगों को कब्जा हटाने के लिए रविवार दोपहर तक की मोहलत दी गई। इसके बाद सख्ती की जाएगी। दोनों प्रदेशों के अधिकारियों ने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था भंग नहीं करने दी जाएगी।
बागपत की सीमा से सटे सोनीपत के मजरा धारानगर वर्ष 1974 में यमुना नदी में आई बाढ़ में दरिया बुर्द हो गया था। यहां के करीब 50 परिवार बागपत के काठा से कुछ परिवार सोनीपत के मनौली और टौंकी समेत अन्य जगहों पर आकर रहने लगे। यमुना की धार घूमने के बाद जमीन दरिया बरामद हो गई। हरियाणा सरकार के नियम के अनुसार इस जमीन को काश्तकारों को आवंटित कर दिया गया। काठा में रह रहे परिवारों ने दोबारा से अपनी जमीन पर कब्जे के लिए यहां पर झोपड़ियां बनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस पर दोनों तरफ के लोग आमने-सामने आ गए थे। सोनीपत के मनौली, पाबसरा, खुर्मपुर और बागपत के काठा और मवीकलां में रह रहे धारानगर के लोगों के बीच झगड़े में 12 से अधिक लोग घायल हुए थे। झोपड़ियों में आग लगा दी गई थी। शुक्रवार को एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र पाल, राई के नायब तहसीलदार हवा सिंह, डीएसपी सोनीपत हरेंद्र कुमार खेकड़ा तहसील पहुंचे। एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार के साथ बातचीत की। दोनों पक्षों के लोग भी मौजूद रहे। एसडीएम खेकड़ा ने बताया कि विवादित जमीन पर कब्जाधारी लोगों को रविवार 12 बजे तक कब्जा हटाने की मोहलत दी गई है। इसके बाद दोनों प्रदेशों का प्रशासन खुद कब्जा हटवाएगा। किसी को भी कानून व्यवस्था भंग नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नहीं दे पाए को सुबूत
खेकड़ा। राई के नायब तहसीलदार हवा सिंह का कहना है कि जो लोग धारानगर की जमीन बताकर झोपड़ियां डाल रहे हैं। वह इस जमीन के विषय में कोई सुबूत नहीं दे पाए हैं। सोनीपत के प्रशासन ने तमाम कागजात दिए हैं। किसी को गलत कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed