फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टूटे खंभे से हो सकता है हादसा

टूटे खंभे से हो सकता है हादसा

Sun, 29 Apr 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
टूटे खंभे से हो सकता है हादसा
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव के ढिकौली-बंथला मार्ग पर 17 अप्रैल में कार की टक्कर से एक हाईटेंशन तारों का खंभा टूट गया था। ग्रामीणों ने टूटे बिजली के खंभे की सूचना बिजली विभाग को दें दी थी। आज तक बिजली विभाग ने खंभा नहीं बदला। विभाग की यह लापरवाही किसी की जान ले सकती है। यह खंभा टूटकर जमीन से केवल पांच फुट की ऊंचाई पर लटका हुआ है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। गांव के उस्मान, जावेद, नसीम, दिनेश, प्रवेश, ओमपाल, शिवकुमार, जितेंद्र, फारूख ने ऊर्जा निगम से खंभेे को सही करवाने की मांग की है। उधर निवाड़ा गांव में बिजली का खंभे अल्ला मेहर के मकान के मकान पर गिर गया। इससे वहां भी बड़ा हादसा टल गया। उस दौरान लाइन में करंट दौड़ रहा है। परिवार के लोगों ने ऊर्जा निगम से खंभे को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


बिजली की आंख मिचौली बनी परेशानी का सबब
छपरौली (बागपत)। कस्बा सहित आसपास के गांवों में बिजली कटौती से लोग त्रस्त हैं। रात्रि में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई घंटे तक बिजली गुल रहती है। गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। इससे परेशानी और ज्यादा हो गई है। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। सुरेंद्र सिंह, बीर सैन, जितेंद्र, राजेंद्र, हरपाल, राजेश, रामपाल, कृष्णपाल, जयबीर ने कहा यदि तीन दिन में विद्युत की सप्लाई नियमित नहीं की तो वे बिजलीघर पर धरना व प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed