{"_id":"5ae0d8284f1c1bc03d8b507b","slug":"91524684840-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में ऑडिटोरियम और पुलिस लाइन नाले का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में ऑडिटोरियम और पुलिस लाइन नाले का शिलान्यास
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कलक्ट्रेट में होने वाले सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी मंच नहीं था। समस्या को दूर करने के लिए डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को मंच आडिटोरियम का शिलान्यास किया। डीएम ने कहा कि समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मेलन होते रहते हैं। इसे देखकर कलक्ट्रेट में स्थायी मंच बनवाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग तीन महीने में बनाकर तैयार करेगा। इसकी अनुमानित लागत 22 लाख रुपये है। इसके अलावा पुलिस लाइन में आवासीय कॉलोनी के पास जल भराव की समस्या को देखकर वहां पर डीएम और एसपी जयप्रकाश ने 350 मीटर लंबा नाले का शिलान्यास किया। इसकी अनुमानित लागत डेढ़ लाख रुपये है। एडीएम लोकपाल सिंह, एएसपी आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम आशीष कुमार, एसडीएम अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता रविदत्त मौजूद रहे।
आज आएंगे प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि कैबिनेट मंत्री पशुधन लघु सिंचाई एवं मत्स्य जनपद प्रभारी मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भारत स्वराज ग्राम अभियान पुरा गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। जनता की समस्या सुनेंगे। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएंगे। समस्याओं के लिए चौपाल का आयोजन किया जाएगा। संबंधित अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहेंगे।