फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नियम से वाहन को चलाए तो सुरक्षित होगा जीवन : योगेश धामा

नियम से वाहन को चलाए तो सुरक्षित होगा जीवन : योगेश धामा

Tue, 24 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नियम  से वाहन को चलाए तो सुरक्षित होगा जीवन : योगेश धामा
बागपत। पुलिस लाइन से उप संभागीय परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं को यातायात नियम से वाहन चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि सड़क पर हादसे बढ़ रहे हैं जो गंभीर विषय हैं। इसके लिए मानसिक संतुलन की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सभी नियम का पालन करना चाहिए। इससे सुरक्षा बढ़ेगी। विद्यालयों के बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य है, अनुशासन से वाहन को चलना चाहिए। इसके लिए वह अपने परिवार और रिश्तेदारों को भी जागरूक करेंगे। हादसे में जिसकी जान जाती है उसके परिवार को गहरा धक्का लगता है। जिस बच्चों को पालन कर बड़ा करते हैं और उसकी सड़क हादसे में मौत हो जाए तो उस पर क्या बीतती है। इस लिए वाहन पर चलते समय नियम का पालन करना चाहिए। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एआरटीओ आरपी मिश्रा ने यातायात नियम की जानकारी दी। देश में हुए हादसों की जानकारी दी और आंकड़ों से अवगत कराया। बीएसए योगराज सिंह और डीआईओएस पीके मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभाग की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान कई स्कूलों के शिक्षक और विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed