फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिंदू-मुस्लिम एकता दंगल की 31 सौ की कुश्ती बराबरी पर रही

हिंदू-मुस्लिम एकता दंगल की 31 सौ की कुश्ती बराबरी पर रही

Wed, 04 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
हिंदू-मुस्लिम एकता दंगल की 31 सौ की कुश्ती बराबरी पर रही
दोघट (बागपत)। बोपुरा गांव में दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह मेमोरियल हिंदू-मुस्लिम एकता दंगल का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के पहलवानों ने भाग लिया। सबसे बड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित दंगल का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल धनौरा ने किया। पहले दिन दंगल में दर्शकों की भारी भीड़ रही। दूर दराज के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में सबसे बड़ी 31 हजार रुपये की कुश्ती अंतरराष्ट्रीय पहलवान विक्की गढ़ी और नवीन हरियाणा के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच में रोमांचकारी मुकाबला हुआ। इसको देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। अपने पहलवानों को जाने के लिए हौसला बढ़ाया। काफी संघर्ष के बाद यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। 500 रुपये की कुश्ती अभिषेक खेकड़ा और नवीन हरियाणा के बीच हुई। इसमें अभिषेक विजयी रही। 11 सौ रुपये की कुश्ती में छोटू सरूरपुर ने अंकित टीकरी को, नदीम खेकड़ा ने निखिल शाहपुर को हराकर कुश्ती जीती। जबकि महिला वर्ग की 11 सौ रुपये की कुश्ती में पूनम सरूरपुर ने आरती लुहारी, पूनम नैन सरूरपुर ने प्रतिभा बहालगढ़ हरियाणा को हराया। जबकि 21 सौ में लाल्ला खेकड़ा ने आशीष निरपुड़ा को हराकर कुश्ती जीती। पूर्व प्रधान शाहिद ने बताया कि बुधवार को दंगल का समापन होगा। इसमें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सिरकत करेंगे। दंगल में विदेशी पहलवानों के पहुंचने की संभावना। योगेश कुमार, निर्दोष शाहपुर, सुनील राणा, बिंदु खलीफ, कुलदीप दिल्ली, रहीसू, शौकत पहलवान, निन्ना, शाहीन, देवेंद्र प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed