{"_id":"5a83419d4f1c1b8d268b9ea4","slug":"91518551453-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अब चलेंगी मोबाइल बुटीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अब चलेंगी मोबाइल बुटीक
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है। जिले में गांव दर गांव जल्द ही मोबाइल बुटीक नजर आएंगे। इसमें महिलाएं गाड़ी में सवार होकर गांव दर गांव जाएंगी और बुटीक चलाएंगे। सीडीओ चांदनी सिंह इसका खाका तैयार कर रही हैं, ताकि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर महिलाओं को उपलब्ध हो सकें।
मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह ने बताया कि मोबाइल बुटीक योजना के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गाड़ी मुहैया कराई जाएगी। स्वयं समूह खुद व्यापार गांव-गांव में कर सकते हैं। उसमें खुद के बनाए हुए कपड़े और बाहर रेडिमेड कपड़े खरीदकर भी बुटीक के माध्यम से लोगों को बेच सकती है। जय दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष गढ़ी कांगरान निवासी अंजू ने बताया कि इस प्लानिंग पर उन्होंने कार्य शुरू कर दिया है। अपने गांव में महिलाओं को इससे जोड़ा जा रहा है। मोबाइल बुटीक के विषय में अवगत कराया जा रहा है। अन्य समूहों की महिलाओं से भी इस पर कार्य करने के लिए तैयार किया जा रहा है।