{"_id":"5a81e4124f1c1b4e588b83b8","slug":"91518461970-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र के लिए ट्रायल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र के लिए ट्रायल शुरू
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साईं शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र के लिए ट्रायल शुरू
बिनौली (बागपत)। जोहड़ी स्थित बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर सोमवार को साईं शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र के लिए ट्रायल शुरू हुआ। इसमें पहले दिन 70 शूटरों ने आवेदन पत्र जमा कराए तथा निशानेबाजी का टेस्ट दिया।
जोहड़ी के बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग पर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के निशानेबाजी प्रशिक्षण केंद्र पर चयन के लिए मेरठ, शामली, बड़ौत, बागपत, बिनौली, सराय आदि जगहों के स्टेट लेवल पर पदक प्राप्त करने वाले और नेशनल लेवल पर प्रतिभाग करने वाले 70 निशानेबाजों ने पहुंचकर आवेदन पत्र भरकर जमा किए। इसके बाद पर्यवेक्षक डॉ. राजपाल सिंह व साईं प्रशिक्षक नीतू श्योराण की देखरेख में ट्रायल में आये प्रतिभागियों ने निशानेबाजी का टेस्ट दिया। मंगलवार को इनका फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। आयु एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। लखनऊ से साईं के निशानेबाजी कोच फारुक पठान ओफिसियल के रूप में यहां मौजूद रहेंगे। ट्रायल में दोनों टेस्ट में प्राप्त अंको के आधार पर चयन सूची बनाकर अनमोदन के लिए साईं मुख्यालय दिल्ली भेजी जायेगी। इस दौरान रेलवे के विपिन राणा, मृगेंद्र तोमर, सचिन शर्मा, मीना कुमारी आदि भी मौजूद रहे।