{"_id":"5a7610be4f1c1ba2268b8320","slug":"91517686974-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ बच्चों को संस्कारवान बनाएं : योगेश धामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ बच्चों को संस्कारवान बनाएं : योगेश धामा
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया । इसमें मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के फोटो के सम्मुख दीप जलाकर किया। इस मौके पर विधायक योगेश धामा ने सभी बच्चों को संस्कारवार बनने के लिए प्रेरित किया। इन विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारवान बनाया जाता है। यहां से निकालकर बच्चे देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। जिलाध्यक्ष ने सभी गुरूजन और विद्यालय के संरक्षकों से अपील की बच्चों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए। उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा दें ताकि वह देश और समाज का नाम रोशन कर सके। मुख्य वक्ता शिवकुमार ने कहा भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा को बढ़ाया जाए, तभी देश और समाज आगे बढ़ सके। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति और धार्मिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसमें अमीनगर सराय नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव, डॉ. इंद्रा चौहान, एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र चौहान, प्रबंधक राकेश आर्य, कमल कुमार, कपिल, सुनीता, अर्चना, आंचल, रेखा चौहान, डॉ. विक्रम सिंह, प्रवेश चौहान, सोनिया चौधरी, कौशल त्यागी आदि रही।