फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आज धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस 21-27-25

आज धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस 21-27-25

Fri, 26 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
आज धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस 21-27-25
पुलिस लाइन में होगा मुख्य कार्यक्रम
विज्ञापन

बागपत। गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियों पूरी हो गई है। शुक्रवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार सुबह सवा आठ बजे नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों को माल्यार्पण करेंगे। पुलिस लाइन में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे डीएम कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर राष्ट्र गान, संकल्प पाठ, शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साढे़ आठ बजे ही सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। वहीं 9:10 बजे पुलिस लाइन में परेड होगी। साढ़े नौ बजे मुख्य अतिथि डीएम ऋषिरेंद्र कुमार का आगमन होगा और ध्वजारोहण करेंगे। 9:35-10:15 बजे तक परेड होगी। साथ ही डीएम विचार व्यक्त करेंगेे। 10:30-11:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 10 बजे समस्त शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रम होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया गणतंत्र दिवस पर क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
बागपत। जनपद में तैनात मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद पाल सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। शासन द्वारा बड़ौत में यूपी 100 पर तैनात हैड कांस्टेबल चमनलाल को उत्कृष्ठ सेवा सम्मान चिह्न भेंट किया जाएगा। एसपी बागपत हेड कांस्टेबल संतकुमार, कांस्टेबल कृष्ण प्रताप, कांस्टेबल कुंवर पाल, कांस्टेबल सुबोध, कांस्टेबल सुनील और कांस्टेबल सचिन को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोर होंगे सम्मानित
बागपत। काठा नाव हादसे में 19 के यमुना से शव निकाले और 11 को सकुशल निकालने वाले गोताखोर इरफान, शरीफ, नौशाद और इरफान को पुलिस लाइन में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed