{"_id":"5a6641934f1c1b514a8b510e","slug":"91516650899-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबला के स्कूल की प्रधानाध्यापिका समेत पांच के कोर्ट में बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबला के स्कूल की प्रधानाध्यापिका समेत पांच के कोर्ट में बयान
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पाबला-बेगमाबाद गांव के स्कूल में 18 दिन पहले हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने प्रधानाध्यापिका समेत पांच महिलाओं के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इस मामले में तीन आरोपी जेल जा चुके हैं।
स्कूल के स्वामित्व को लेकर अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा के रामनगर कॉलोनी निवासी गजेंद्र उर्फ हैप्पी और पाबला-बेगमाबाद गांव के कृपाल सिंह पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। चार जनवरी को दोनों पक्षों का स्कूल में ही झगड़ा हो गया । इस दौरान उनके बीच मारपीट हुई । इसमें महिला समेत कई घायल हो गए थे। दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस नामजद तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पुलिस केस की विवेचना में लगी हुई है। सोमवार को प्रधानाध्यापिका प्रीति के अलावा पूजा, प्रिया, बिमलेश, अमन के सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज हुए। विवेचक सुशील कुमार ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।