{"_id":"5a29936b4f1c1ba7668b8b1e","slug":"91512674155-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ियों का क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ियों का क्रमिक अनशन शुरू
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत/बिनौली (बागपत)।
मांगों को लेकर बौली और बड़ौत स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर चल रहा महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी का धरना बृहस्पतिवार को जारी रहा। आंगनबाड़ियों ने सरकार के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू कर जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ब्लाक अध्यक्ष शर्मिष्ठा ने मिनी आंगनबाड़ी को 18000 रुपये प्रतिमाह और सहायक को नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिलाने, मनमाने ढंग से मानदेय काटने पर अंकुश लगाने, मई माह में एक माह का वार्षिक अवकाश देने, मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों पर शतप्रतिशत आंगनबाड़ी को वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर भरने, प्राथमिक पाठशाला की नौकरी में समायोजन में छूट तथा कोटा निर्धारित करने की मांग उठाई। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ बृहस्पतिवार से क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया। उधर, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए बबली ने कहा पिछले कई दिन से वर्करों का धरना शांतिपूर्ण चल रहा है, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। धरने पर बबीता, मनीषा, शकुंतला, पिंकी, ममतेश, यशवीरी, अलका, कृष्णा, अनीता, संतोष, रूबी, हेम लता, राकेश, पूनम, वीरबाला, रश्मी, विनोद, साधना, अलका आदि रहे।