फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरएफसी की खतियां वर्षो से खंडहर बनी

आरएफसी की खतियां वर्षो से खंडहर बनी

Sun, 24 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
आरएफसी की  खतियां वर्षो से खंडहर बनी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

घनश्याम गंज मंडी के पीछे आरएफसी की खत्तियां वर्षों से खंडहर बनी है। विभागीय अधिकारियों को बड़ौत शहर में तीन बीघा क्षेत्रफल की जमीन के बारे में जानकारी नहीं तक है। सूत्रों के अनुसार भूमाफिया इस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
कई साल पहले घनश्याम गंज मंडी के पीछे आरएफसी ने तीन बीघा में गेहूं रखने के लिए खत्तियां बनाई थी और वहीं पर एसएमआई का कार्यालय भी था, लेकिन पीछे 30 साल से आरएफसी के अफसरों की अनदेखी के चलते खत्तियां कूड़ाघर बनकर रह गई है। आए दिन इन खत्तियों में आवारा पशु गिरते हैं, कई की मौत हो चुकी है और यहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना हुआ है और सफाई नहीं होने के कारण गंदगी के ढेर लगे हैं, इससे क्षेत्रीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नामित सभासद ललित जैन और प्रदीप जैन ने विगत दिनों अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की, लेकिन किसी भी अधिकारी ने शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। सूत्रों के अनुसार शहर बीच और मंडी के पाल होने के कारण आरएफसी की भूमि काफी कीमती है और इस पर भूमाफिया की निगाहें लगी हैं। इसकी कुछ भूमि पर लोगों ने कब्जा भी कर लिया है, इस संबंध मेें एसएमआई इंद्रपाल ने बताया उनके जानकारी में खत्तियां और भूमि नहीं है। जबकि एसएमआई का गोदाम और कार्यालय जर्जर हाल में है और वह किराये के भवन में चलाया जा रहा है, यदि विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान दें तो इस भूमि को बचाया जा सकता है। दूसरी तरफ एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने कहा आरएफसी की भूमि और खत्तियों के बारे में जांच कराकर डीएम सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा खत्ती क्षेत्र में पालिका से सफाई कराएगी और उक्त स्थान पर हो रहे अवैध कब्जे को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed