{"_id":"59c419b84f1c1bac688b5cea","slug":"91506023864-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैड़बरा में 32 हैंडपंप में से 17 खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैड़बरा में 32 हैंडपंप में से 17 खराब
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। गैड़बरा गांव में 32 हैंडपंप में से 17 खराब पड़े हैं। जो चल रहे है, उसका पानी दूषित होने लगा है। गांव में पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। अधिकांश लोग ओवरहेड टैंक का ही पानी इस्तेमाल कर रहे है। डीएम से हैंडपंपों को दुरुस्त करने की मांग की है।
चौगामा क्षेत्र में पहले ही पानी का संकट है। भू जल स्तर गिरता जा रहा है। नहरें सूखी पड़ी है। एनजीटी ने दूषित हैंडपंपों को उखड़वा दिया है। जहां से सरकारी नल उखड़ चुके हैं, वहां प्रशासन ने कोई समुचित व्यवस्था नहीं कराई है। क्षेत्र के गैड़बरा गांव में पीने के पानी का संकट गहराता जा रहा है। 32 हैंडपंप हैं, इनमें से 17 खराब हैं। जो बचे हैं, उसका पानी दूषित होता जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के संकट ने लोगों को चिंता बढ़ा रखी है। ग्रामीणों ने डीएम से खराब हैंडपंपों को रिबोर कराने की मांग की है, ताकि किल्लत न हो। गांव के पूर्व प्रधान विक्रम सिंह राणा, अजय कुमार, ईश्वर सिंह, ओमबीर सिंह, ऋषिपाल, बिल्लू, जयवीर, ब्रहम सिंह, बालेश्वर विनोद ने बताया पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान पिंकी ने बताया गांव में पेयजल का संकट नहीं है। जो हैंडपंप खराब है, उनको रिबोर करवाया जा रहा है।