{"_id":"59b04f944f1c1bf17f8b47b0","slug":"91504726932-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक में मलकपुर गांव के ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक में मलकपुर गांव के ग्रामीणों का हंगामा
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मलकपुर गांव के ग्रामीणों के लिए जलभराव की समस्या नासूर बन चुकी है। सैकड़ों बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बुधवार को ग्रामीणों ने फिर ब्लाक में प्रदर्शन किया और उन्होंने कहा यदि जल्द जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
ग्रामीणों ने कहा गांव में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गांव मेें जल भराव की समस्या बनी है। बारिश के कई माह बाद भी गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। जलनिकासी न होने के कारण नवनिर्माण मकानों में दरारें आने लगी है, कई मकान तो गिरकर क्षतिग्रस्त भी हो चुके हैं। लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे हैं, शिकायत करने के बावजूद न तो जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है और नहीं ब्लाक अधिकारी व ग्राम प्रधान। इस दौरान ग्रामीणों की कर्मचारियों नोकझोंक भी हुई। बीडीओ प्रेमचंद ने उन्हें आश्वासन दिया जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। इनमें मनोज, सुरेंद्र, भीम सिंह, नरेंद्र, हरवीर, ओमकार, प्रदीप, जोगेंद्र, अनिल, सुभाष आदि रहे।