फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पाईपलाईन लिकेज होने पर तहसील पर किया प्रदर्शन

पाईपलाईन लिकेज होने पर तहसील पर किया प्रदर्शन

Wed, 05 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पाईपलाईन लिकेज होने पर तहसील पर किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मलकपुर गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर लिकेज पाइप लाइन ठीक कराने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
गांव के लोगों ने कहा एक साल पहले गांव में पानी की टंकी का प्रस्ताव आया था। गांव में पहले से ही सीसी रोड बनी थी। अब टंकी बनने के बाद सड़क को तोड़कर उसमें पाइप लाइन डलवाने का कार्य काफी दिन से चल रहा है जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। पाइप लाइन से दिए ज्यादातर कनेक्शन लिकेज है। इनसे पानी निकल रहा है। पानी निकलने के कारण मकानों में दरार आने लगी है और गांववासियों को काफी परेशानी आ रही है। कई बार वे शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम के ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में ऋषिपाल, सोहनवीर, जयवीर, नीटू, प्रीतम, लखनपाल, सतपाल, अमीन, जयवीर प्रधान, बिजेंद्र, संजय, रामपाल, मनीष, सूरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed