फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   900 teams will conduct door-to-door testing in communicable disease control campaign

Baghpat News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में 900 टीमें घर-घर जाकर करेंगी जांच

Tue, 01 Jul 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 01 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
900 teams will conduct door-to-door testing in communicable disease control campaign
बागपत। संचारी रोग नियंत्रण अभियान मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। बीमारियों से बचाव के लिए 900 टीमें घर-घर जाकर जांच करेंगी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी। वहीं 16 गांवों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार से संचारी रोग अभियान को लेकर 900 टीमों का गठन किया गया है। टीम में आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शामिल किया गया है। पहले दिन सभी सीएचसी व पीएचसी से रैली निकालकर लोगाें को दस्तक अभियान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद 10 जुलाई से 30 जुलाई तक घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। टीम सभी घरों पर क्षय रोग, कुष्ठ रोग, बुखार, मलेरिया, दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों व अन्य रोगों से प्रभावित लोगों के प्रति भी संवेदीकरण का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तक अभियान के दौरान किसी रोग के लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड किया जाएगा और उनकी जांच कराई जाएगी, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सकें।
---


नगर निकाय व ग्राम पंचायतों में चलेगा सफाई अभियान
नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी व पंचायतों में प्रधानों व सचिवों को गली-गली विशेष सफाई अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पानी निकासी कराने, फागिंग एवं एंटी लारवा का छिड़काव किया जाएगा, ताकि वहां मच्छर पैदा न हो।
---

ये गांव अति संवेदनशील
स्वास्थ्य विभाग जिले में ऐसे 16 गांवों को चिह्नित किया है, जहां गमी के मौसम में बुखार, मलेरिया, डेंगू के मरीज मिलते हैं। इन गांवों में विभाग की विशेष नजर रहेगी। इनमें बिनौली ब्लॉक के मौजिजाबाद, बरनावा, खेकड़ा ब्लॉक के गढी कलंजरी व घिटौरा, बागपत ब्लॉक के निवाड़ा, गौरीपुर व सरूरपुर कलां, पिलाना ब्लॉक के ढिकौली, हबीबपुर व बसौद, छपरौली ब्लॉक के असारा, तिलवाड़ा व ख्वाजा नंगला और बड़ौत ब्लॉक के सादीकपुर सिनौली, बड़का व हिलवाड़ी गांव को चिह्नित किया गया है। चिह्नित किए गए क्षेत्रों में संचारी रोग अभियान के अंतर्गत विशेष निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अति संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी।


इस तरह करें बचाव

- एक स्थान पर पानी एकत्र न होने दें।

- कूलर की रोजाना सफाई करें।
- हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं।

- खांसते और छींकते समय मुंह ढकें।
- खाना खुला न रखें।

- मच्छरदानी लगाकर सोएं।
- दवाई का छिड़काव करें।

वर्जन
-जिले में मंगलवार से दस्तक अभियान शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सकें। - डाॅ. तीरथलाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed