फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   90 patients' health was examined by organizing a camp in Panchi

Baghpat News: पांची में शिविर लगाकर की 90 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

Fri, 02 May 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
90 patients' health was examined by organizing a camp in Panchi
खबर का असर से संबं​धित फोटो। पांची गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच
रटौल। पांची गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जांच शिविर लगाया। चिकित्सकों ने 90 मरीजों की जांच कर दवाई दी। वहां बुखार के नौ मरीज मिले, जिनके सैंपल लिए गए। अधिकतर मरीज शरीर में दर्द व गले में संक्रमण सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मिले। वहीं ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

अमर उजाला के बृहस्पतिवार के अंक में पांची में बुखार का कहर, 50 से अधिक बीमार होने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। गांव में शिविर लगाया और मुनादी कराकर मरीजों को जांच कराने के लिए कहा गया। शिविर में पिलाना सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार ने मरीजों की जांच की। उन्होंने 90 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। और बुखार के नौ मरीजों का रक्त सैंपल लेकर मलेरिया व डेंगू की जांच के लिए भेजा। शिविर मेें खांंसी, जुकाम और शरीर दर्द के सबसे ज्यादा मरीज आए। इसके बाद गांव में फॉगिंग व दवाई का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

साथ ही ग्रामीणों को सफाई और जलभराव के प्रति जागरूक किया। जलभराव को लेकर एडीओ पंचायत सुधीर कुमार ने भी गांव पहुंचकर प्रधान मोहम्मद नासिर के सहयोग से मुख्य मार्गों की सफाई कराई। इस मौके पर डॉ. असलम, नीरज, शोभा यादव, ममता, प्रीति शर्मा, रीता मौजूद रहे।

खबर का असर से संबंधित फोटो। पांची गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

खबर का असर से संबंधित फोटो। पांची गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed