{"_id":"5c6efe09bdec2237d6014a6c","slug":"81550777865-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बैठक में कमिश्नर का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बैठक में कमिश्नर का जताया आभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बरनावा गांव मेें बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया। इसमें कृष्णा नदी में पानी छोड़े जाने पर कमिश्नर का आभार जताया।
इस बैठक की अध्यक्षता ऋषिपाल ने की। संचालन किसान नेता रविंद्र हट्टी ने किया। इसमें किसान नेता रविंद्र हट्टी ने कहा कि कृष्णा नदी के किनारे दोनों ओर रंछाड़, गांगनौली, बामनौली, बरनावा आदि सहित दर्जनों गांव पड़ते हैं। नदी में वर्षों से चीनी मिलों और फैक्टरियों का दूषित पानी डाला जा रहा है, इससे नदी का पानी प्रदूषित हो गया है, यहीं कारण है कि नदी के प्रदूषित पानी से लोग कैंसर, पेट दर्द, चर्म रोग आदि बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं, क्योंकि नदी का दूषित पानी हैडपंपों केे जरिये लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। दूषित पानी के सेवन से अब तक सैकड़ों ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। बताया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के किसान सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में मेरठ कमिश्नर अनिता सी विश्राम से मिले। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया और कृष्णा नदी में नहरों द्वारा पानी छुड़वा दिया। इसको लेकर ग्रामीणों ने आभार जताया। इसमेें प्रेमपाल, योगेंद्र, जोगेंद्र, मदन पाल, योगेश, कृष्णपाल, कंवर पाल, विनोद आदि रहे।