{"_id":"5c69b990bdec222c51028ad6","slug":"81550432656-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह अधिकारी को माफी नहीं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह अधिकारी को माफी नहीं : डीएम
विज्ञापन
बागपत। डीएम पवन कुमार ने पहले दिन रविवार को ही कलक्ट्रेट में सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली। विभाग वार जो योजनाएं चल रही हैं, उसकी बुक लेट प्रस्तुत करेंगे। जो भी अधिकारी लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।
डीएम ने कहा बीएसए सरकार स्कूलों का निरीक्षण बढ़ाए। साथ ही बीईओ की टीम बनाकर समय-समय पर औचक निरीक्षण भी करें। जिन विभागों ने पौधरोपण के जियो टैगिंग अभी तक वन विभाग को नहीं सौंपे हैं, ऐसे विभाग लापरवाही न करें। समय से जियो टैगिंग रिपोर्ट वन विभाग कार्यालय में दें। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जिले की स्थिति अच्छी नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही कहा कृषि विभाग के अधिकारी योजना की प्रगति में शीघ्र सुधार लाएं और साथ ही डाटा फीडिंग तेजी से कराएं। संबंधित एसडीएम कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर 19 फरवरी तक डाटा फीडिंग कार्य पूर्ण कर दें। जिस भी अधिकारी के डाटा फिडिंग में सुधार नजर नहीं आएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा एसडीएम लापरवाह लेखपाल के खिलाफ अपने स्तर से दंडित करें। उन्होंने अन्य विभागों की योजनावार समीक्षा की और योजना को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। संचालन सीडीओ पीसी जायसवाल ने किया। इसमें एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, ओसी गुलशन कुमार, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, एसडीएम बड़ौत अरविंद द्विवेदी, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, डीडीओ हुबलाल, डीएसटीओ एमपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, एक्सईएन विद्युत राजीव कुमार आर्य आदि अधिकारी मौजूद रहे।