फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हादसे में बसपा के पूर्व जिला सचिव के बेटे की मौत

हादसे में बसपा के पूर्व जिला सचिव के बेटे की मौत

Mon, 28 Jan 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बसपा के पूर्व जिला सचिव के बेटे की मौत
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बसपा के पूर्व जिला सचिव के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

पुराना कस्बा बागपत निवासी बसपा के पूर्व जिला सचिव ओंकार सिंह का 30 वर्षीय बेटा दयानंद आर्य शाहदरा में खराद मशीन की दुकान करता था। पिता ने बताया कि शनिवार को वह घर से बाइक पर बड़ौत के लिए चला था। उसके पास 30 हजार रुपये भी थे। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास पहुंचा तो पीछे से किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शशि का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के सात वर्ष का बेटा आर्यन और चार वर्ष की बेटी परी है। पिता ने बताया कि मृतक की जेब से 30 हजार रुपये और पर्स गायब है। उसने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक का पिता 30 हजार रुपये गायब होने का आरोप लगा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ लगी हुई थी। पुलिस को जेब से मोबाइल के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


नौ मार्च को है मृतक की बहन की शादी
बागपत। मृतक दयानंद आर्य की बहन की नौ मार्च को शादी है। परिवार के लोग शादी की तैयारी में लगे थे। घर में खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed