{"_id":"5c155ae5bdec2253ad6ee1b8","slug":"81544903397-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग से भेदभाव न करें : डॉ. हेमलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग से भेदभाव न करें : डॉ. हेमलता
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। डॉ. हेम लता निदेशक विकलांगता का राष्ट्रीय अध्ययन केंद्र, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने कहा समाज के लोगों को दिव्यांग के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए।
चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजूकेशन में राष्ट्रीय बहू दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, चेन्नई द्वारा अनुमोदित दो दिवसीय दिव्यांग के अधिकार विषय पर गोष्ठी का आयोजित किया। इसका शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर बतौर मुख्य अतिथि डॉ. हेम लता निदेशक विकलांगता का राष्ट्रीय अध्यन केंद्र, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने किया। उन्होंने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को दिव्यांग के अधिकार और समाज में उनकी महत्ता के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा समाज में दिव्यांग के अधिकार का प्रचार प्रसार होना चाहिए। उन्होंने कहा राष्ट्रीय दिव्यांग का अधिनियम 2018 का गठन हो चुका है। अधिकारी पूर्ण समावेशित समाज का संकल्प किया। इसमें 21 दिव्यांगता को परिभाषित किया और सभी को एक साथ उठ कर कार्य करने चाहिए ।
गोष्ठी के दूसरे सत्र में रिसोर्स पर्सन द्वारा व्याख्यान दिए रिसोर्स पर्सन में मुख्य रूप से सुमित कुमार, संदीप कुमार तथा जगदीश शर्मा रहे। इसकी अध्यक्षता दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी तूलिका शर्मा ने की। संचालन कॉलेज के निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने किया। इसमें मालती शर्मा , डॉ. अशोक कुमार , देवानंद पांडे , प्रधानाचार्य रत्नेश सिंह, प्रकट सिंह सिद्धू , रोहताश कुमार , विजेंद्र सिंह श्वेता राठी, राहुल सिंह , जावेद अली, डॉ. ओमपाल धनखड़ आदि रहे।