फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वकीलों ने तहसील में जुलूस निकाला, धरना दिया

वकीलों ने तहसील में जुलूस निकाला, धरना दिया

Tue, 04 Dec 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
वकीलों ने तहसील में जुलूस निकाला, धरना दिया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रेवन्यू बार एसोसिएशन के सदस्यों ने तहसील अधिवक्ता के बेटे को गैर कानूनी और अवैध तरीके से तमंचा लगाकर जेल भेजे जाने पर आक्रोश जताकर प्रदर्शन कर धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि पुलिस अविलंब इसमें फाइनल रिपोर्ट नहीं लगाई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

सोमवार को रेवन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेदपाल पंवार के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील में एकत्र हुए और तहसील में नारेबाजी कर विभिन्न अदालतों के सामने नारेबाजी की और जुलूस निकाला। इसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। धरना स्थल पर वेदपाल पंवार ने कहा कि बड़ौत पुलिस घटिया पन पर उतारू हो चुकी है। जिस प्रकार से अधिवक्ता विरेंद्र शर्मा के बेटे को पुलिस ने अपने पास से तमंचा लगाकर जेल भेजा है वह अत्यंत निंदनीय है। पुलिस को अपने रवैये में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा यदि पुलिस प्रशासन इस मामले में अविलंब फाइनल रिपोर्ट लगा दें अन्यथा आंदोलन मंडल स्तर पर फैलाया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही अधिवक्ता पुत्र के साथ गाली-गलौच मारपीट व अभद्र व्यवहार के खिलाफ पुलिसकर्मियों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कराएंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पुलिस के उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग भी की जाएगी। धरने का संचालन यशवीर सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर विरेंद्र चौहान, धर्मवीर सिंह, राकेश कुमार, तेजवीर खोखर, भूप्रकाश श्यौरान, सोहनवीर सिंह, ओमपाल सिंह, शकील अहमद, ब्रहमपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed