{"_id":"5bc2473fbdec2269695d897f","slug":"81539458879-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची ने एक पैर से चलना बंद किया तो परिवार के लोग घबराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची ने एक पैर से चलना बंद किया तो परिवार के लोग घबराएं
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सिनौली गांव की डेढ़ साल की बच्ची रूली ने दस दिन पूर्व अचानक चलना बंद कर दिया तो परिजन घबरा गए और उन्होंने बच्ची का उपचार कई निजी अस्पताल में कराया, आराम न मिलने पर शनिवार को परिजन सीएचसी पर पहुंचे और बोले की बच्ची को पोलिया हो गया और रोने लगे। इस पर सीएचसी अधीक्षक ने जांच कर बताया कि बच्ची को पैरालाइसिस है, जल्द ठीक हो जाएगी।
सीएचसी पर आए सिनौली गांव के सचिन ने बताया कि उसकी डेढ़ साल की बेटी रूली ने दस दिन पूर्व अचानक एक पैर से चलना बंद कर दिया। पहले तो नजरअंदाज किया, लेकिन जब बच्ची ने कई दिन तक एक पैर से नहीं चली तो घबरा गए और बड़ौत के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सकों ने बच्ची को पोलियो की बीमारी बताई, तो परिजनों ने उपचार शुरू कराया, लेकिन जब आराम नहीं मिला तो वे सीएचसी पर पहुंचे। इस पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने बच्ची की जांच की और बताया कि यह घबराने वाली बात नहीं है, कभी-कभार पोषक तत्वों की कमी की वजह से पैरालाइसिस होने की आशंका रहती है। फिलहाल बच्ची का उपचार चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने बताया कि जल्द ही बच्ची ठीक हो जाएगी।