{"_id":"5ba2a513867a557f721c2394","slug":"81537385747-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन पुनरीक्षण में दोबारा भारी बढोतरी होगी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन पुनरीक्षण में दोबारा भारी बढोतरी होगी।
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों की अभी हाल में हो चुकी पेंशन पुनरीक्षण मेें दोबारा भारी बढ़ोत्तरी होगी।
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंनेे बताया कि अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सप्तम वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार वर्ष 2016 से पूर्व जो पुनरीक्षण का लाभ देकर वेतन निर्धारण किया जा रहा है, उस पर शिक्षक दल के नेताओं ने प्रदेश सरकार के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई थी। इस निर्धारण में शासनादेशों में दी गई व्यवस्था की अनदेखी करके शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दिए जाने वाले लाभ से वंचित किया जा रहा था। इसके बाद शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने अपने आदेश 14 सितंबर 2018 में प्रदेश के उपशिक्षा निर्देशकों को कडे़ निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि यदि शासनादेशों के तहत पेंशन पुनरीक्षण का कार्य नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिन सेवानिवृत्त शिक्षकों का पेंशन पुनरीक्षण हो गया है, उनका दोबारा पेंशन पुनरीक्षण कराया जाएगा।