फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लखनऊ में उठाया बकाया गन्ना भुगतान का मुददा

लखनऊ में उठाया बकाया गन्ना भुगतान का मुददा

Sun, 16 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में उठाया बकाया गन्ना भुगतान का मुददा
बड़ौत (बागपत)। जनपद के किसानों की बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर मलकपुर गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह गन्ना आयुक्त लखनऊ से मिले और विभागीय अफसरों पर मलकपुर चीनी मिल से मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने गन्ना आयुक्त लखनऊ से कहा कि मलकपुर चीनी मिल पर जनपद के किसानों का 480 करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन विभागीय अफसरों ने मिल मालिकों से मिलीभगत कर किसानों के गन्ना भुगतान का 36 करोड़ रुपये मलकपुर चीनी मिल को दे दिया। इस पर गन्ना आयुक्त ने अधिकारियों का बचाव करते हुए बताया कि मील चालू कराने के लिए 36 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस पर चेयरमैन धूम सिंह ने कहा कि मिल पहले से ही किसानों का करोड़ों रुपये दबाए बैठी है, उसे 36 करोड़ रुपये देना किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने मांग की कि पूरा भुगतान न होने तक मलकपुर चीनी मिल को गन्ना आवंटन न किए जाए। 2017-18 सत्र के भुगतान का 36 करोड़ रुपये ब्याज दिलाया जाए। गन्ना समिति मेें कर्मचारियों की कमी के लिए नियुक्ति की जाए। इस अवसर पर उनके साथ डायरेक्टर धर्मेंद्र तोमर, रितेश राणा, उपेंद्र प्रधान, बदन सिंह, जसवीर सोलंकी, भूपेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed