फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यमुना में बढ़ा पानी, 29 गांव में अलर्ट

यमुना में बढ़ा पानी, 29 गांव में अलर्ट

Sat, 28 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
यमुना में बढ़ा पानी, 29 गांव में अलर्ट
यमुना में बढ़ा पानी, 29 गांव में अलर्ट
विज्ञापन


बागपत। पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। यमुना में पानी बढ़ने से ग्रामीण चौकस हो गए हैं। यमुना किनारे खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। सब्जी और चारे की फसल को नुकसान हो सकता है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी शनिवार तक बागपत पहुंचने की संभावना है।

फिलहाल यमुना में पानी बढ़ गया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है। ड्रेनेज खंड शामली मुजफ्फरनगर के सहायक अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि 42 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यमुना में अभी पहले से अधिक पानी है। शुक्रवार रात पानी का स्तर बढ़ सकता है। अधिकारियों ने चौकसी के निर्देश दिए हैं। बागपत जिले के यमुना किनारे से लगते करीब 29 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। छपरौली क्षेत्र के जागौस और बड़ौत क्षेत्र के कोताना गांव यमुना के सबसे पास हैं। दोनों गांव के ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। यमुना में पानी बढ़ते ही शहर के पक्का घाट के अलावा निवाड़ा, काठा समेत अन्य गांवों में पानी देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed