{"_id":"5b32971f4f1c1bf36e8ba244","slug":"81530042143-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भराव से निजात नहीं मिली तो धरना देंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव से निजात नहीं मिली तो धरना देंगे ग्रामीण
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
कान्हड़ गांव में ग्राम प्रधान नरेंद्र अहलावत के आवास पर ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें पलड़ी गांव में जल भराव की समस्या को लेकर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि एक समाप्त में समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना शुरू करेंगे।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि कान्हड़ गांव से आदर्श गांव पलड़ी जाने वाले रास्ते की लंबाई ढाई किलोमीटर के लगभग है। यह रास्ता बड़ौत बुढ़ाना और दाहा बरनावा मार्ग को तो जोड़ता है और साथ ही आजमपुर मुलसम, पलड़ी, पलड़ा, नंगला कनवाड़ा आदि गांवों को भी जोड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर पिछले आठ वर्षों से जल भराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण डीएम से लेकर लखनऊ तक शिकायत कर चुके है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया। इस मार्ग में जल भराव और कीचड़ भरा होने के कारण आवागमन बंद हो चुका है। पंचायत में निर्णय लिया कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना शुरू करेंगे। इस मौके पर प्रधान नरेंद्र अहलावत, बुद्ध प्रकाश, राम कुमार, महेश, रामचंद्र, राममेहर, रोशन, वेदपाल, सुभाष, राजवीर, यशपाल, राज कुमार अहलावत, किरण पाल, चरण सिंह, अरविंद, अनिल, नरेश, तेजपाल, सतपाल शर्मा, राजीव आदि रहे।