{"_id":"5afc86c74f1c1beb408b5d0e","slug":"81526499015-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का निस्तारण नहीं, तीन बीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का निस्तारण नहीं, तीन बीडीओ को नोटिस
Updated Thu, 17 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बिनौली, बागपत और बड़ौत बीडीओ ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण समय पर नहीं करा सके हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ने नोटिस जारी किया। चेतावनी दी शिकायतों का निस्तारण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने बागपत, बड़ौत और बिनौली के बीडीओ को नोटिस जारी किया। बागपत बीडीओ को अवगत कराया कि शमा प्रवीण निवासी निवाड़ा, शशी धनौरा सिल्वरनगर, मुकेश चौहल्दा, कविता निवाड़ा, बिनौली बीडीओ को बताया कि सुमन निवासी निरपुड़ा, बड़ौत को बताया कि रिहाना निवासी जलालपुर ने ऑनलाइन अपनी समस्या की शिकायत की। इसका उन्होंने निस्तारण नहीं कराया। उन्हें फोन पर भी निस्तारण कराने के लिए बार-बार अनुरोध किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इससे स्पष्ट है कि लंबित संदर्भ की समीक्षा नहीं की जा रही है जो खेदजनक है। निर्देशित किया लंबित शिकायतों का समयावधि में निस्तारण करेंगे। गुणवत्ता पूर्वक जांच कर फोटो, गवाहों के बयान सहित आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। चेतावनी दी समस्याओं का निस्तारण न करने पर आपके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी।