Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Jajpur House Fire Four of a Family Charred to Death know details

ओडिशा में दिवाली से पहले मातम: जाजपुर में भीषण आग, दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्यों की जलने से मौत

Sun, 08 Nov 2026 04:29 AM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा)।
पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा)। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 08 Nov 2026 04:29 AM IST
सार

ओडिशा के जाजपुर जिले के नालिपुर गांव में शनिवार रात भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल है। आग लगने का कारण अज्ञात है।

विज्ञापन
Odisha Jajpur House Fire Four of a Family Charred to Death know details
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ओडिशा के जाजपुर जिले में दिवाली से पहले मातम पसर गया। शनिवार रात एक भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना में परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गया है। यह दुखद घटना बालिचंद्रपुर थाना पुलिस के इलाके में नालिपुर गांव में हुई। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

विज्ञापन

आठ महीने का पोता भी आग में झुलसा

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, मरने वालों में घर के मालिक निजामुद्दीन की 42 वर्षीय बहू तबसुम और 27 वर्षीय बेटी गुलप्सा बीबी शामिल हैं। गुलप्सा अपने मायके आई हुई थी। निजामुद्दीन के 10 वर्षीय पोती और आठ महीने के पोते की भी आग में झुलसकर मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि चारों आग की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिए। निजामुद्दीन के परिवार का 22 वर्षीय एक युवक भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन

आग कैसे लगी, हादसे के वक्त घर में कौन-कौन था?

यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई। उस समय तबसुम और गुलप्सा अपने एस्बेस्टस के घर में एलपीजी गैस का उपयोग करके परिवार के लिए खाना बना रही थीं। दोनों बच्चे भी घर के अंदर मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी बताती है कि आग तेजी से फैली और पूरे एस्बेस्टस घर को राख में बदल दिया। आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को कहां भर्ती कराया गया?

गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत बचाकर बड़चना कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। चांदीखोल फायर स्टेशन और बालिचंद्रपुर पुलिस के कर्मी गांव पहुंचे। उन्होंने बचाव और अन्य आवश्यक अभियान शुरू किए। चांदीखोल फायर स्टेशन के अधिकारी संतोष कुमार स्वाइन ने पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घर से बाहर निकलने का केवल एक ही दरवाजा था, जिससे पीड़ित बाहर नहीं निकल पाए। जाजपुर के ही बडचना ब्लॉक में नालीपुर पंचायत में सेख महल्ला झुग्गी बस्ती में भी भीषण आग लगी। फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इस अग्निकांड में किसी नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed