{"_id":"5af73d094f1c1be7408b4e38","slug":"81526152457-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत के निरीक्षण में गांव से गायब मिले सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत के निरीक्षण में गांव से गायब मिले सफाई कर्मचारी
Updated Sun, 13 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। गांव में फैली गंदगी की शिकायत पर शनिवार को बीडीओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने कई गांवों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव मेें जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले और सफाई कर्मचारी भी गायब मिले। उक्त सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी ।
बीडीओ प्रेमचंद को पिछले दस दिन से बरवाला, महावतपुर और कंडेरा गांव से सूचना मिल रही थी कि गांव में सफाई व्यवस्था चौपट है। गांव में फैली गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने एडीओ पंचायत रणधोल सिंह को गांव पहुंचकर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शनिवार को एडीओ पंचायत ने बरवाला गांव का निरीक्षण किया तो वहां पर गंदगी मिली और सफाई कर्मचारी सुनील भी गायब मिला। उन्होंने महावतपुर गांव मेें निरीक्षण किया तो वहां पर भी सफाई कर्मचारी अरविंद गायब मिला। कंडेरा गांव में निरीक्षण किया तो वहां पर सफाई कर्मचारी राजीव गांव में नहीं मिले। नदारद सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।