{"_id":"5ac529c24f1c1bf1618b5801","slug":"81522870722-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड के छात्रों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड के छात्रों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छात्रवृत्ति न मिलने से क्षुब्ध बीएड के छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वे सभी गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर परेशानी बढ़ गई है।
बुधवार को बड़ौत स्थित बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। बताया कि अभी भी उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिली है, इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि उन्होंने छात्रवृत्ति की सभी प्रक्रिया को पूरा कर समाज कल्याण विभाग को रिपोर्ट दे दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन वहां सही जानकारी नहीं दी गई। केवल पेंडिंग की बात करते हुए उन्हें टरका दिया। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति नहीं मिली तो पढ़ाई में परेशानी होगी। डीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें विनीत कुमार, रवि, नितिन कुमार, अजय कुमार, पुष्पेंद्र, उपदेश, तीरथ जैन, अरविंद मौजूद रहे।