फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   होली पर रहेगी चौकसी, 110 संवेदनशील प्वाइंट

होली पर रहेगी चौकसी, 110 संवेदनशील प्वाइंट

Tue, 27 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
होली पर रहेगी चौकसी, 110 संवेदनशील प्वाइंट
बागपत। होली के त्योहार को शांति पूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटा है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि होलिका दहन के 110 संवेदनशील प्वाइंट चिह्नित किए हैं। निगरानी के लिए पुलिस बल के अलावा 12 मजिस्ट्रेट और 12 सहायक अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी। एसओ और सीओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर चौकसी बरतेंगे।
विज्ञापन

एक मार्च की रात को होलिका दहन और दो मार्च को दुल्हैंडी है। डीएम ने बताया होली को ध्यान में रखकर 12 मजिस्ट्रेट और 12 सहायक अधिकारियों की तैनात की। ऐसे करीब 110 संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए हैं, जहां पर झगड़े होने की संभावना है। एडीएम लोकपाल सिंह को नोडल अधिकारी बनाया। एएसपी अजय कुमार के साथ क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।
विज्ञापन


ये हैं संवेदनशील क्षेत्र
कोताना, जौनमाना, ढिकाना, मलकपुर, लोयनन, बिजरौल, बावली, महवपुर, रूस्तमपुर, वाजिदपुर, शाहपुर बड़ौली, हिलवाड़ी, गुराना, ढौढ़ना, बुढ़ैड़ा की कश्यप चौपाल, फूंसवाली मस्जिद, सांकरौद, बसी, सुन्हैडा, सलावतपुर, मंसूरपुर, मसूरी एवं खेकड़ा की मिश्रित आबादी, निवाड़ा, नौरोजपुर, काठा, मवी कलां, मीतली, गाधी, चौहल्दा, निवाली, बली, निनाना, सरूरपुर, पाली, नंगल बहलौलपुर, शौकत मार्केट, कश्यप कॉलोनी, माता कॉलोनी, देशराज मोहम्मा, दोघट, टीकरी, निरपुड़ा, दाहा, भड़ल, धनौरा सिल्वरनगर, आजमपुर मुलसम, ढिकौली, ललियाना, गढ़ी कलंजरी, डौला, बिलौचपुरा, लुहारा, सैड़भर, खिंदौड़ा, गौसपुर, बसौद पिलाना, बरसिा, तिलपनी अमीनगर सराय, जिवाना, जिवानी, किरठल, सूप, असारा, बरवाला, कंडेरा, ककड़ीपुर, अशरफाबाद थल, किशनपुर बराल, बुढ़पुर, छपराली, शबगा, रठौड़ा, आदर्श नंगला, बदरखा, सिनौली, हलालपुर, तिलवाड़ा, कुर्डी, तुगाना, हेवा, लूंब, मुकंदपुर, टांडा, बिनौली, रंछाड़, जौहड़ी, धनौरा सिल्वर नगर सिरसली, बिजवाड़ा, गुलियान, शेखपुरा, रोशनगढ़, दौलतपुर, मतानतनगर, मवी खुर्द, मुकारी, दत्तनगर, डौलचा, बुढ़सैनी, घटौली, बागपत का मिश्रित आबादी और खेकड़ा की मिश्रित आबादी चिह्नित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी लगाई ड्यूटी
एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार, बागपत विवेक कुमार यादव, खेकड़ा आशीष कुमार, ओसी कलक्ट्रेट अजय कुमार, तहसीलदार बागपत राज बहादुर सिंह, तहसीलदार खेकड़ा जसधीर सिंह, तहसीलदार बड़ौत मांगेराम चौहान, नायब तहसीलदार बड़ौत धर्मेंद्र कुमार और नसीम अहमद, बागपत के नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार, न्यायिक तहसीलदार खेकड़ा नीलम श्रीवास्तव, डीडीओ हुब लाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने निर्देशित किया है कि जनपद स्तरीय, तहसील अधिकारी और कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय को नहीं छोड़ेंगे। जांच पड़ताल में कोई अनुपस्थित पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी अधिकारी एक और दो को जिले में ही रहकर व्यवस्था देखेंगे।


सफाई कर्मचारियों को भी दी जिम्मेदारी
ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात सफाई कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी दी। कोई भी अप्रिय वारदात होने पर तुरंत जानकारी देंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी शाम के समय के समय सभी सूचनाएं कैंप कार्यालय में उपलब्ध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed