{"_id":"5a81e4164f1c1b93268b9b97","slug":"81518461974-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला रिसोर्स के लिए 67 का साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला रिसोर्स के लिए 67 का साक्षात्कार
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिले में डीआरपी जिला रिसोर्स पर्सन’ के लिए आवेदकों को साक्षात्कार हुआ। जिले में 10 डीआरपी का चयन होगा और 10 अतिरिक्त में रखे जाएंगे।
जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 10 लोगों का चयन होना है जबकि दस को अतिरिक्त में रखा जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे, इसके तहत 67 महिला और पुरुषों ने आवेदन किया। विकास भवन सभागार में साक्षात्कार हुआ। लखनऊ से पहुंचे स्टेट रिसोर्स पर्सन डॉ. मजहर रशीदी और पंकज कुमार ने आवेदकों के साक्षात्कार लिया। इनका कार्य गांवों में पहुंचकर महिला समूह का गठन, आजीविका के बारे में जानकारी, गरीबी मुक्ति के लिए रोजगार के बारे में बताना, बैंक के बारे में बताना, सफलता की कहानियां बताना रहेगा।