फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चालीस करोड़ से बनेगा बंथला-ढिकौली मार्ग

चालीस करोड़ से बनेगा बंथला-ढिकौली मार्ग

Tue, 30 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
चालीस करोड़ से बनेगा बंथला-ढिकौली मार्ग
बागपत। ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनें बंथला-ढिकौली मार्ग के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। मार्ग का निर्माण 40 करोड़ की लागत से होगा। जल्द ही कार्य शुरू होगा। इसके अलावा बागपत विधानसभा क्षेत्र के चार मार्गों के निर्माण की शासन ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर अपने क्षेत्र की सड़कों की खस्ता हालत के विषय में जानकारी देकर निर्माण की मांग की । उनके प्रस्ताव पर शासन ने क्षेत्र की सड़कों को हरी झंडी दे दी है। बंथला से ढिकौली के करीब 25 किमी मार्ग के लिए 40 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। यही नहीं जल्द ही इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू होगा। रटौल मार्ग तक निर्माण के लिए 20 लाख रुपये आवंटित किए। बागपत-मुरादनगर मार्ग से चांदीनगर मैन गेट तक 17 लाख रुपये, पाबला से बसी मार्ग के लिए 28 लाख रुपये, भगौट से गढ़ी कलंजरी मार्ग के लिए 36 लाख रुपये, बड़ा गांव-फखरपुर मार्ग के लिए 22 लाख रुपये स्वीकृत किए। जल्द ही इन मार्गों पर निर्माण शुरू हो जाएगा, जिससे आमजन को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


विधायक के समक्ष रखी समस्याएं
बागपत। राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ने जिला पंचायत परिसर में विधायक योगेश धामा से मिलकर कई समस्याएं रखी। खट्टा के मुख्य मार्ग, चकरोड, अर्जुनपुरम बागपत के निर्माण की मांग रखी। वीरेंद्र प्रधान, सुनील खट्टा, राजेश खट्टा, लोकेश खट्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत-चमरावल मार्ग भी स्वीकृत
बागपत। बागपत से चमरावल तक जाने वाले मार्ग की स्वीकृत किया। बीस किमी के इस टुकड़े का दोहरी करण और निर्माण का कार्य किया जाएगा। विधायक योगेश धामा ने बताया बंथला मार्ग का भी दोहरी करण किया जाएगा। अन्य मार्गों का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed