{"_id":"5a64e9a44f1c1b8b268b5b28","slug":"81516562852-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां
बिनौली (बागपत)। धनौरा सिल्वरनगर के इंटरमीडिएट कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन रविवार को छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर मन मोहा।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य जगत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल की सरकारी शिक्षण संस्थाओं में सुविधाओं का अभाव है। इसके चलते अभिभावक महंगे स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने को मजबूर हैं। इसलिए शिक्षा का गुणवत्ता स्तर सुधारना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति को सराहा।
विशिष्ट अतिथि बड़ौत पालिका के चेयरमैन डॉ. दुष्यंत तोमर ने कहा शिक्षित युवा पीढ़ी ही देश की रीढ़ है। समारोह में प्रधानाचार्य सुशील चौधरी ने अतिथियों को शॉल और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ कलाकार विश्वास चौहान और आशु अमिताभ ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भावविभोर किया।
विज्ञापन
अध्यक्षता डॉ. राजपाल सिंह ने की। संचालन डॉ. अरुण मलिक ने किया। इसमें डॉ. रेखा सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ मंत्री वीरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, वीर सिंह प्रधान, आनंद पाल राणा, भोपाल सिंह, छतर सिंह, ब्रजमोहन शास्त्री, राजीव चौधरी, बच्चू सिंह, डूंगर सिंह आदि रहे।